President Election Went Peaceful and nothing extraordinary happened this time

 

प्रेसिडेंट इलेक्शन वोटिंग:  tv9hindi.com के अनुसार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम केजरीवाल समेत तमाम दिग्गजों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू चुनाव मैदान में हैं


विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है, prabhatkhabar.com के अनुसार  राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुजरात के विधानसभा परिसर में सोमवार सुबह से मतदान जारी है. सबसे पहले मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विधानसभा की अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य का नाम शामिल है

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने भी सुबहसुबह मतदान किया. गांधीनगर में राज्य विधानसभा परिसर में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मत पड़ेंगे

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में 178 विधायकों के पास ही मताधिकार है. इनमें से भाजपा के 111 सदस्य, कांग्रेस के 63, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक और एक निर्दलीय विधायक है

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की किस्मत का फैसला ईवीएम की बजाए मतपेटी में बंद होगा. ईवीएम वोट का समूहक है और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत मशीन को वरीयता के आधार पर वोटों की गणना करनी होगी और इसके लिए पूरी तरह से अलग तकनीक की आवश्यकता होगी.

 

Leave a Comment